Thursday, 20 December 2012

ये नसीहत है रेल मंत्री के लिए आजम खान की तरफ से

सुन लीजिए रेल मंत्री साहब यूपी से जो ट्रेन गुजरेगी वो साफ होना चाहिए, नहीं तो एसा ही होगा । उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां एक बार फिर चर्चाओ में हैं। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल पहुंचे तो आजम खान ने कर्मचारियों को थप्पड मारा वही उन्हे मुर्गा भी बनाया और कहा कि यूपी से जो भी रेल गुजरेगी उसमें साफ सफाई होना चाहिए । मामला उस वक्त का जब आजम खान एसी कोच में पहुचे बिस्तर को गंदा देख गुस्सा होने लगे और फिर गुस्से में कर्मचारी को थप्पड जड दिया । उसके बाद होना क्या था जहां साहब ने कर्मचारी पर थप्पड जड़ा वहीं उनके कार्यकर्ताओ ने सभी कर्मचारियों को साहब के सामने मुर्गा बना दिया । आखिर गलती यही थी कि साहब के सोने वाला बिस्तर का चादर गंदा था । लेकिन कर्मचारी करे तो करे क्या जब रेल विभाग साफ चादर देगा ही नही । आजम जी आप ने अभी आम आदमी के साथ रेल में सफर नहीं किया ये तो आपके लिए एख छोटी सी चिंगारी थी जब आप जनता के साथ एख आम नागरिक बनकर सफर करेगे तो पता चलेगा कि आखिर कार रेल विभाग की कमजोरी क्या है आप ही नही अगर रेल मंत्री पवन बंसल भी आण आदमी की तरह निकलेगे तो उन्हे भी अपने विभाग के बारे में पता चल जाएगा ।

No comments:

Post a Comment