Thursday, 25 April 2013
एक बार फिर अमेरिका ने किया भारत को अपमानित !
हमतो चले पर्देश हम पर्देशी हो गए ... ये शब्द उस वक्त कहे जा रहे थे जब सीएम अखिलेश यादव और कैबिनेट मंत्री आजम खान के साथ कई मलाई दार मंत्री और अधिकारी अमेरिका दौरे पर निकले थे ... लेकिन अमेरिका की धरती पर पहुंते ही ... आजम खान साहब को बेइजित किया गया । उनको ही नहीं एक बार फिर भारत के किसी नेता को अमिराका द्वारा अपमानित किया गया । आजम खान इन दिनो सीएम के साथ अमेरिका की हावर्ड यूनिवर्सिटी से आये निमंत्रण पर अमेरिका गये थे । 24 तारीख की सुबह तड़के 3.45 मिनिट पर आजम खां सहाब सीएम के साथ अमेरिका के लिए रवाना हुए ... और जैसे ही वो बोस्टन एयरपोर्ट पहुंचे उन्हे हिरासत मे ले लिया गया । और उन से पूछताछ की गयी .. शायद आजम ये भूल गये थे कि वो जिस देश में जा रहे है वहां ये उनके साथ कोई पहला वाक्या नहीं । उनसे पहले भी देश के पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे अब्दुल कलाम साहब और बॉलिवुड के बादशाह किंग खान को ये देश जलील कर चुका है । लेकिन अब क्या मुलायम सिंह अपनी सहयोगी पार्टी से ये पूछेगे कि अब वो क्या कदम उठाते है । क्यो कि किंग खान और पूर्व राष्ट्रपति इस अपमान को झेल चुके है । और फिर भी केन्द्र सरकार ने इस पर कोई भी बात नहीं की । जनता जनार्दन की माने तो जो जैसा करे उसके साथ वैसा ही करे ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment