Thursday, 10 February 2011

बलात्कार का राजा यूपी?

उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश है ये कहना है सरकारी आंकड़ो का... लेकिन आज ये कहना गलत है कि उत्तर प्रदेश एक उत्तम प्रदेश है ये तो एक बलात्कारी प्रदेश है.. जहां साल की शुरुवात ही बलात्कार से होती है... उत्तर प्रदेश की मुखिया चाहे इस प्रदेश को जितना भी उत्तम बना दे लेकिन ये प्रदेश बलात्कार की घटनाओँ से भरा है...
उत्तर प्रदेश में बलात्कार के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है...इससे पहले फरवरी अंक में भी यूपी में हुए बलात्कारों की जानकारी आप को पहल ने दी थी ....और वहीं अब बांदा बलात्कार के मामले के बाद भी बलात्कारियो के होसले बढ़ने लगेहै... क्योंकि यूपी की पुलिस इसे रोकने में नाकम है... और भला नाकाम क्यों न हो... क्योंकि जिनके नाम आते है कहीं नकही उनके तार यबपी सरकार के दिग्गज नेताओं से जुड़े होते है...बांदा के बाद अब झांसी , फतेहपुर , रायबरेली, गाजियाबाद और औरैया का नाम सामने आया है...वहीं बांदा में भी एक और नाया मामला देखने को मिला है....बांदा में शीलू मामले से सबक न लेने के बाद एक बार फिर माया की मुसीबतों को बढ़ने का काम किया है बांदा से बीएसपी नेता भैरो प्रसाद मिश्रा ने जिन पर गीता (काल्पनिक नाम) ने ये आरोप लगया है कि उसको मिश्रा जी के कहने पर पुलिस ने एक बच्चे के अपहरण में जेल भेजा गया था...जिसके बाद गांव के कुछ दबंगो ने चौकी प्रभारी के सामने उसके साथ यौन शोषण भी किया.. जिसके चलते बीएसपी नेता ने उन लोगो सजा दिलान जगह उन्हें बचाने का काम किया था...वहीं अब बांदा जहां बीएसपी मुखिया की गले की फंस बना हुआ है तो वहीं अब यूपी के झांसी में भी एक 23 साल की लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामाने आया है.....झांसी के मऊरानीपुर तहसील के टकटौली गंव में एक 23 साल की लड़की पूजा (काल्पनिक नाम) के साथ उसी के गांव रहने वाले कैलाश अहिरवार ने उसके साथ बलात्कार किया है.. यह बात जब पूजा ने अपने परिवार बालो को बताया कि जब वह खेत पर काम करने जा रही थी तब गांव के कैलाश ने रास्ते में उसके साथ यौन शोषण किया....जिसके चलते में अपने आप को आग के हवाले कर रही हूं... वहीं गम्भीर हालत में पूजा ने झांसी के मेडिकल कॉलेज में आखिर कार देर रात दम तोड़ दिया...जिसके चलते पुलिस ने आनन फानन में कैलाश अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है.....
बलात्कारों के राजा यूपी के सामने अब बारी फतेहपुर और औरैया की थी...ये वही औरैया है जिसका नाम एक बार पहले भी चर्चाओं में आ चुका है....और जिन पर आरोप है वो भी उसी चर्चा के हिस्से दार है...जी हां में बात कर रहा हूं औरैया से विधायक शेखर तिवारी की... शेखर तिवारी पर इस से पहल माया के लिये मुश्किलो खड़ी कर चुके है और अब एक ओर नयी मुसीबत पैदा करके शेखर ने लोगो को बता दिया है कि अभी बीएसपी के विधायको और उनके सहयोगियों की प्यास नहीं मिटी है....जिसका शिकार हुई है कंचौसी कसबे की एक नाबालिग लड़की....जिसने ये आरोप लगया है कि उसके साथ शेखर के मौसेरे भाई ने उसका यौन शोषण किया है... ये शोषण उस वक्त किया गया जब कॉलोनी में भागवत चल रही थी... शेखर के भाई कुलदीप पर आरोप है कि उसने प्रसाद के बहनेलड़की साथ बलात्कार किया है..वहीं उसके साथ केवल कुलदीप ने ही नहीं दो ओर युवकों ने बलात्कार किया है... जिसके चलते पुलिस ने आनन फानन में कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया... लेकिन ये जंगल राज यूपी में कब तक चलता रहेगा... ये जानना बहुत जरुरी है......
शायद माया और माया के कानून को ये सब देखने से दिल नहीं भरा... और वहीं जब तक अगली बारदात फतेहपुर में जन्म ले चुकी थी... ये वारदात सभी बलात्कारों से आलग थी.... इसमें जो यौन शोषण हुआ है... वो तो लोगो को दिल को दहलाने जैसा था.....बलात्कार के बाद लड़की के हाथ पैर काट दिये... जिसे देखकर युवती को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया.....वहीं पुलिस ने अरेपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन पहल अनोखा कदम के जहन में कई सवाल है जिसका जबाब मायावती से प्रदेश की हर जनता मांग रही है... कि मायावती स्वयं एक महिला है... और उनके राज में ये क्या हो रहा है... वहीं साल की शुरुवात से अब तक करीब 30 केस सामने आ चुके तो क्या कर रही है सरकार.... कहां है प्रदेश की कानून व्यवस्था ? ये सारे सवाल जनता पूछ रही है कि माया सरकार में आखिर कार कब तक ये सब सहना होगा.....वहीं इस पूरे मामले में महिला आयोग की अध्यक्षा गिरिजा व्यास ने कहा है कि उत्तर प्रदेश महिलाओँ के साथ बहुत गलत हो रह है वहीं वो इन मामलों की पीड़ित महिलाओं से मिलने भी जायेंगी... इस पूरे मामले में विपक्ष भी सरकर को घेरने से पीछे नहीं हटा है.. विपक्ष का कहना है कि यूपी में अब जंगल राज है आखिर कार ये सारे कष्ट यूपी में महिलाओं को कब तक सहना होगा और आखिर कार कब माया सरकार की नींद खुलेगी.....

No comments:

Post a Comment